यहां इस नर्सिंग होम में ₹500 रिश्वत मांगने को लेकर आपस में भिड़ी आशा वर्कर एवं अस्पताल नर्स खूब चली चप्पले वीडियो हुआ वायरल जरूर देखें
अजय अनेजा / संजय जोशी
बिहार
देश में रिश्वतखोरी का मामला सामने आना एक आम बात है लेकिन इस बार केवल रिश्वतखोरी का ही नहीं ब्लकि इसके साथ होने वाले हाइवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो भी सामने आया है जो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल का है, जहां एक नवजात को बीसीजी का टीका दिलाने को लेकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम के बीच मारपीट जमकर हो गई। हॉस्पिटल में ही दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि रविवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। जिसके बाद आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी बच्चे को बीसीजी का टीका दिलवाने के लिए जब एनएम रंजना कुमारी के पास पहुंची तो कथित तौर पर टीके देने के बदले उसने ₹500 मांगे, जब बच्चे के परिजनों ने रुपए नहीं दिए तो कथित तौर पर एएनएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाने लगा जिससे मामला बढ़ गया और हाथापाई पर उतर आया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल परिसर में ही दोनों मारपीट कर रही हैं. वहीं पास में खड़े एक युवक ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वहीं अब घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें

आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.