यहां पुलिस ने पकड़ा एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पैसों और तमंचे के साथ
अजय अनेजा/ संजय जोशी
रुद्रपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बजिदर जीत सिंह के निर्देश पर एस ओ जी ऊधम सिंह नगर ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एस ओ जी की टीम ने एक युवक अनिल कोली पुत्र प्रसादी लाल निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर को बोरा नर्सरी के पास से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर तथा दो लाख 45 हजार रुपए नगद व एक कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कोली द्वारा अवैध असलहे की तस्करी करने की सूचना मिलने के बाद एस ओ जी टीम को यह सफलता हासिल हुई है। अभियुक्त अनिल कोली बंटी चंद गैग का सक्रिय सदस्य हैं। जिसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।एस ओ जी टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सिपाही ललित कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कन्याल शामिल हैं।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें

आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.