हॉट सीट लालकुआं मैं भी सुबह से चल रहा मतदान मतदाता खामोश देखते हैं जनता किसके सिर सजाएगी ताज
अजय अनेजा

लाल कुआं – 56 विधानसभा लाल कुआं में जगह-जगह पोलिंग बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी है बढ़-चढ़कर लोग मतदान में भाग ले रहे हैं मतदाता खामोश हैं कि अपना वोट किसको देंगे चुनाव काफी रोचक बना हुआ है अब देखना यह है की जनता हॉट सीट लाल कुआं से किसके सिर ताज सजेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रातः 8 बजे शुरू कराया गया। लालकुआं नगर के 19 बूथों में तमाम सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने रिटर्निंग ऑफिसर मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदान की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने वार्ड नंबर 1 वाले बूथ में सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार का मतदाता बिल्कुल खामोश है और अंदाजा लगाना बिल्कुल मुश्किल हो रहा है कि उनका रुझान किस ओर होगा। प्रातः से ही मतदान स्थल पर मतदाताओं की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार वोट प्रतिशत अधिक हो सकता है, क्योंकि प्रात से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ भाड़ शुरू हो गई है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.