फूट फूट कर रोई संध्या: बोली मैं लड़की हूं इसलिए क्या लड़ नहीं सकती?
लाल कुआं विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मिलकर एक ही दिन बाद टिकट कटने से नाराज महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने आज जनसभा कर पार्टी के प्रति जमकर नाराजगी व्यक्त की। समर्थकों के बीच संध्या डालाकोटी फूट फूट कर रोई और बोली मैं लड़की हूं तो लड़ नहीं सकती क्या? संध्या ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझे लाल कुआं विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया था जिसे यहां के नेता बर्दाश्त नहीं कर सके। इसका जवाब आने वाले समय में जनता इन नेताओं को देगी
लालकुआं: एक बार फिर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सभी की नजरें हैं। बीते दिन कांग्रेस की नई लिस्ट जारी होने के बाद संध्या डालाकोटी के समर्थकों में मायूसी है। दरअसल कांग्रेस ने बीते दिन संध्या डालाकोटी का टिकट काटकर हरीश रावत को लालकुआं सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद गुरुवार को संध्या डालाकोटी के गौलापार आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
संध्या डालाकोटी के समर्थकों का कहना है की उनका टिकट काटकर एक मां, बहू, बेटी, महिला का अपमान किया गया है। समर्थक कह रहे हैं कि एक बेटी का टिकट काटकर आखिर किसी को क्या मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि संध्या डालाकोटी का अगला कदम क्या रहता है क्या वह अपने समर्थकों की बात सुनकर निर्दलीय मैदान पर उतरती हैं या फिर संगठन की राह पर ही साथ चलती हैं। फिलहाल संध्या डालाकोटी के समर्थक हरीश रावत से भी कड़े सवाल करते नजर आ रहे हैं। संध्या डालाकोटी द्वारा अपने समर्थकों की बुलाई गई जन पंचायत में वह उनके साथ हुए अपमान पर फूट फूट कर रोई और कांग्रेस के नेतृत्व और हरीश रावत सहित कई नेताओं पर बहू बेटी और महिला के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो जनता फैसला करेगी वह उसका सम्मान करेंगे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.