लालकुआं। चार दिनों से लापता महिला का कोई सुराग नहीं। परिजन परेशान। पुलिस जुटी खोज में।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221031-WA0001.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
लालकुआं। चार दिनों से लापता 45 वर्षीय एक महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी कोतवाली लालकुआं में दर्ज कराई है। शुक्रवार को उनके पुत्र खुशाल निवासी इंद्रा नगर 2, बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी मां घर से लापता है। जो तीन दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस से उसकी मां को ढूंढने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी डी आर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। गुमशुदा महिला को तलाश किया जा रहा है।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें