उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, बरात लेकर लौट रहे थे। परिवार के 4 सदस्यों की मौत।

ख़बर शेयर करें

विवाह के घर में तमाम रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों की मौजूदगी में शहनाई और ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंज रही थी, सड़क दुर्घटना में परिवार के चार सदस्यों को खो देने के बाद अब वहां मातम पसरा है।जहाँ बराती और घराती सब खुश थे। रातभर गीत-संगीत की महफिल सजी थी। किसी को जरा भी अंदेशा नहीं था कि शादी की खुशियां इस तरह खत्म हो जाएंगी। अब वहां सन्नाटा छाया हुआ है।


धौलछीना में हुए कार हादसे का कारण चालक व दूल्हे के भाई फौजी मंगल सिंह को झपकी आना बताया जा रहा है। वह रात भर चले वैवाहिक कार्यक्रम के चलते वह ठीक से सो नहीं सके थे।
मंगल सिंह कई दिनों से भाई के विवाह की तैयारी में जुटे थे। उन्हीं के कंधों पर छोटे भाई का विवाह संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी।
इधर दूल्हे की मां जानकी देवी ने शुक्रवार को अपने बेटे की बरात को धूमधाम से विदा किया। दूसरे दिन वह दूल्हा-दुल्हन के साथ बरातियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें पति, बेटी, पोते और बहू की मौत की खबर मिली। एक साथ अपने चार परिजनों को खोने से वह बेसुध हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इधर रात भर वैवाहिक कार्यक्रम के चलते मंगल सिंह सो नहीं सका। वापसी में उसे झपकी आई, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
घटनास्थल के पास सड़क बदहाल है। इस कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस स्थान पर क्रश बैरियर या पैरापिट नहीं बनाए गए हैं।
विदित रहे कि दुल्हन को लेकर वापस लौट रही बारात की एक कार के भैंसियाछाना ब्लॉक के जमराडी बखरिया नामक स्थान पर गत दिवस खाई में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी, भतीजे समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल दो लोगों का उपचार सीएचसी धौलछीना व एक गंभीर घायल का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को बागेश्वर जिले के मटेला गांव से बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट गयी थी। शनिवार को बारात दुल्हन को लेकर सुबह वापस लौटी।सुबह करीब साढ़े 9 बजे बारातियों से भरी एक ईको फोर्ड कार यूके 18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। कार में सात लोग सवार थे। गाड़ी में सवार दूल्हे के 65 वर्षीय पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह, 10 वर्षीय भतीजा समर पुत्र मंगल सिंह उम्र 10 वर्ष, दूल्हे की भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह निवासी मटेला बागेश्वर, दूल्हे की दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह डोटियाल गांव ताकुला की मौके पर मौत हो गयी।
दुर्घटना में दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह, उनका बेटा अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला व योगिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल मंगल सिंह को आपातकालीन सेवा 108 के जरिए बेस अस्पताल लाया गया। बताया गया कि कार मंगल सिंह चला रहा था। वह सेना में कार्यरत है।वह भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर मटेला आया हुआ था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Ad