उत्तराखंड सियाचिन में शहीद हवलदार जोगिंदर सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर
उत्तराखंड

सियाचिन में शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। बता दे कि ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गये। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर को सेना के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है, इसके बाद सडक़ मार्ग से जगेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर को शाम करीब तीन बजे रुडक़ी एमएच पहुंचाया गया। रुडक़ी से बलिदानी जगेंद्र के पार्थिव शरीर को सुबह आठ बजे डोईवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया।बता दें कि हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान आज 25 फरवरी को ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन इससे पूर्व ही ड्यूटी के दौरान हादसे में वह शहीद हो गये। उसके बाद मौसम खराबी के चलते बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका। आज सुबह 25 फरवरी को ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.