नैनीताल: एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी के कुशल नेतृत्व को याद कर दी भावभीनी विदाई
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के स्थानांतरण पर नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पद से सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, उधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरण होने पर जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा उन्हे भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के कुशल नेतृत्व में उनके टीम वर्क, कार्य के प्रति पारदर्शिता सहित विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्यपूर्वक कार्य करने की क्षमता एवं जनपद स्तर पर समय-समय पर जनहित में चलाए गए अभियान जिनमे प्रमुखत: नशे के विरुद्ध, जुआ/सट्टा के विरुद्ध, गैंगस्टेरो के विरुद्ध, वांछित अपराधियों के विरुद्ध एवं महिला सुरक्षा संबंधित अभियानो की प्रशंसा की गई।
प्रीति प्रियदर्शिनी ने एस.एस.पी. नैनीताल के पद पर आसीन रहते हुए स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को सकारात्मक रूप देकर नये आयामो तक पहुंचाया गया।
जनपद नैनीताल पुलिस परिवार उनके उज्जवल एवं समृद्ध भविष्य की कामना करता हैं।

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, सर्वेश पंवार (प्रशिक्षु आईपीएस) ए.एस.पी. नैनीताल, संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद कुमार शाह क्षेत्राधिकारी भवाली, शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर नैनीताल सहित जनपद नैनीताल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.