खबर बनबसा: सारदा नदी का जल स्तर बड़ा। बैराज के सभी गेट खोले। आसपास के इलाकों में बाड़ का खतरा

ख़बर शेयर करें

बनबसा:

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद उत्तराखंड के बनबसा स्थित सारदा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, सभी गेट खतरे के निशान पर थे, इससे बाढ़ के हालात बन गए हैं। हालांकि विभागीय अफसरों के मुताबिक अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। अफसर लगातार इलाके में नजर रखे हुए हैं। तीन दिनों से पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस कारण पहाड़ी नदियों का पानी भी उछाल पर है।

बनवसा बैराज में पानी का दबाव बढ़ने के कारण बैराज से शारदा नदी के सारे गेट खोल दिए गए हैं। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण शारदा नदी से प्रभावित इलाके हजारा क्षेत्र में फसलें पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा कई मार्गों पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। जिसके चलते राहगीरों को पानी से निकलना पड़ रहा है। बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। बनवसा बैराज से जब डेढ़ लाख से अधिक पानी शारदा नदी में छोड़ा जाता है तो बाढ़ का खतरा बढ़ता है। कंट्रोल रूम के मुताबिक सभी अधिकारियों को पानी छोड़े जाने की जानकारी दे दी गई है। पहाड़ी नदियों का पानी बैराज में आ जाने के कारण यह पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने अपील की है की अब किसी भी नहर,नदियों के नजदीक ना जाये।

Ad