उत्तराखंड के 2 जिलों में 29 तक स्कूल बंद, कोहरे-शीतलहर पर ऑरेंज अलर्ट , जाने
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/12/n45645553016722223846017e22297bac3dd18123f1fed1ff165e715619935f8341c4770bd231663ff8b570.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
हरिद्वार में पड़ रही कंपाने वाली सर्दी और आगे के दो दिनों में संभावित प्रचंड शीत लहर की भविष्यवाणी को देखते हुए जनपद के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।साथ ही आगे के दिनों में स्कूलों का समय कम कर दिया गया है।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
प्रभारी जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में प्रचण्ड शीत लहार की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
![](http://assets-news-bcdn.dailyhunt.in/cmd/resize/1080x633__DHQ_/fetchdata16/images/5b/0b/d9/5b0bd9def705dd8727affdf20f533c40b90ace083c865e0598c21d7c2c29fc7e.webp)
इसी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में शीत व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 30 एवं 31 दिसम्बर को विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03ः30 बजे तक रहेगा।
स्रोत इंटरनेट मीडिया
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें