उत्तराखंड चुनाव लालकुआं के कद्दावर नेता पवन चौहान के समर्थन में भाजपा के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

अजय अनेजा/संजय जोशी
लाल कुआं-विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकट वितरण के निर्णय से खफा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है पहले भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा फिर अल्पसंख्यक मोर्चा और उसके बाद ब्लाक प्रमुख रूपा देवी व उनके समर्थक और अब युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में हुई मीटिंग के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री कुंदन सुप्याल एवं युवा मोर्चा के कई पूर्व पदाधिकारी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित भाजपा मेन बॉडी से लेकर आधा दर्जन से अधिक बूथ अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि टिकट वितरण के दौरान भारी अनियमितताएं बरती गई है चुनाव से पूर्व रायशुमारी के लिए सभी पदाधिकारियों को हल्द्वानी कार्यालय बुलाया गया और पैनल में जिन लोगों के नाम थे उन्हें टिकट ही नहीं दिया बल्कि पैनल से बाहर के व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। पार्टी छोड़ने के बाद चुनाव में किसको समर्थन दिए जाने के सवाल पर के सवाल पर सभी ने एक सुर में कहा कि पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को सभी लोग चुनाव लड़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ पवन चौहान को ही चुनाव लड़ आएंगे। इधर भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह रहे लोगों के चलते पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को वोट रूपी भारी नुकसान होता दिख रहा है।
इन्होंने दिया पार्टी पद से इस्तीफा:-
मोहम्मद अलीम उर्फ मतलीम खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, बृजेश यादव व दिलीप सिंह मंडल उपाध्यक्ष, उमा शंकर पासवान जिला सक्रिय सदस्य भाजपा, बूथ अध्यक्ष दिलीप यादव, मंडल सचिव राजू यादव, बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी उपाध्याय, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कुंदन सुप्याल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जय दुबे, सदस्य शशि अग्रवाल, जितेंद्र राय, भगवान यादव, जितिन कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार, अनिल कुमार, महिला मोर्चा सदस्य पूजा सिंह, कलावती देवी, माया देवी, रानी देवी, चंपा देवी, माया देवी, शिल्पी देवी, सुशीला देवी, बबली देवी, कृष्णा देवी, श्रृंगार देवी शामिल रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.