सितारगंज ब्रेकिंग – नगर पालिका अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर लगी रोक”समर्थको ने किया मिष्ठान वितरण'”बताया सत्य की जीत -(पढ़े पुरी खबर)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230901-WA0509.jpg)
मुकेश कुमार सितारगंज -उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के मामले पर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दी है इधर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दूबे के समर्थको ने शहर में जगह जगह मिष्ठान वितरण कर इसे सत्य की जीत बताया।
बताते चले कि सितारगंज नगर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर द्वारा राजनैतिक छवि खराब करने के लिए उनपर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि उनके द्वारा बीते दो वर्ष पूर्व सफाई सुपर वाइजर राजपाल बाल्मीकि के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के जाँच के आदेश दिए थे जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जो पुरी तरह झूठा है जिसके बाद दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की एकलपीठ ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दी है।
इधर गिरफ्तारी पर लगी रोक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दूबे के समर्थको ने शहर में मिष्ठान वितरण कर इसे सत्य की जीत बताया।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें