हल्द्वानी जेल में हुई एक कैदी की मौत मचा हड़कंप
अजय अनेजा/संजय जोशी
हल्द्वानी-जेल में बंद कैदी की मौत हो गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 सितारगंज निवासी 54 वर्षीय तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल करीम पॉस्को एक्ट में निरूद्घ था। उसे 8 जुलाई को उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह नाश्ता करने के बाद कैदियों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें

आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.