हॉट सीट लालकुआं में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कद्दावर नेता हरीश रावत की रैली मे चली हरदा की बयार हरीश रावत अबकी बार

अजय अनेजा
लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड में रोड शो किया। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ का रावत ने अभिवादन स्वीकार करते हुए वोट की अपील की।
बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी के पास एकत्र हुए। यहां से वह कांग्रेस पार्टी और हरीश रावत के नारों की गूंज के साथ उन्हें लेकर तीन पानी की ओर निकले
।

यहां से मोटाहल्दु, हल्दूचौड, होते हुए लालकुआं तक पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि हरीश रावत जी की एकतरफा जीत है। यहां की जनता उन्हें विधायक के साथ भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वह यह मौका अपने हाथ से किसी हाल में जाने ना दें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रावत जी के विधायक और मुख्यमंत्री बनते ही लालकुआं क्षेत्र की सारी समस्याओं का निराकरण होगा। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.