वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी की भरे ट्रक से कुचला, जाने पूरा मामला
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221107_123933.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
ऊधमसिंनगर जिले में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया।
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/07112022/crime(45).jpg)
लक्ष्मण ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लक्ष्मण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस से गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अफरा तफरी का लाभ उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
स्रोत इंटरनेट मीडिया
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें