यहां डंपर की चपेट में आने पर युवक की दर्दनाक मौत

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित श्री राम स्कूल के निकट हुआ है। देर रात युवक काम से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान युवक को एक खनन वाहन डंपर ने रौंद दिया। डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी जिसके बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया।बता दें कि युवक की पहचान गोपाल निवासी शेरपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। ग्रमीणों में आक्रोश है। गौरतलब है कि शिमला बाइपास पर तेज रफ्तार खनन के वाहनों का कहर नहीं थम रहा है। लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.