युवक-युवती ने जहर का इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड, आखरी स्टेटमेंट में लिखी यह बात जाने
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/01/23_01_2023-suicide_23306192.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
देहरादून: सोमवार 23 जनवरी को देहरादून में एक कमरे में युवक और विवाहित महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
जानकारी के मुताबिक रेसकोर्स क्षेत्र स्थित एक घर पर युवक व महिला ने सुसाइड किया है। दोनों के शव युवक के घर से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया है।
कुछ समय पहले शिल्पा की शादी हुई थी
25 वर्षीय राहुल मैक्स में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। वहीं उसकी महिला शिल्पा के साथ चार- पांच साल से दोस्ती थी। कुछ समय पहले शिल्पा की शादी हुई थी। राहुल अविवाहित था।
रविवार देर रात राहुल शिल्पा को लेकर अपने घर पहुंचा और दोनों ने जहर का इंजेक्शन लगा लिया। सुबह जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस को मौके से इंजेक्शन व जहर की शीशी बरामद हुई है। वहीं आत्महत्या करने से पहले राहुल ने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर ‘बाय सबको’ लिखा था।
इन दिनों अपने मायके आई हुई थी शिल्पा
मृतक शिल्पा थापा का मायका व ससुराल भगत सिंह कॉलोनी में है। उसका चार साल का बच्चा भी है। उसका पति नगर निगम में ड्राइवर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। रविवार रात को वह कब राहुल के साथ गई स्वजनों को इसका पता नहीं चल सका। सुबह जब उन्हें फोन आया तभी घटना का पता चला।
स्रोत इंटरनेट मीडिया
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें