उत्तराखंड – (बड़ी खबर) यहाँ से रिश्वत लेते रंगे हाथों यह अधिकारी हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर- सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से विजिलेंस की रडार पर आते रहे हैं ऐसे में एक बार फिर विजिलेंस ने एक भ्रष्ट राजस्व अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है, आज सुबह विजिलेंस की टीम ने क़ानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को किया गिरफ्तार है। उक्त भ्रष्टाचारी कानूनगो ने पैमाईश के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

Ad