उत्तराखंड चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत के लिए अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से मांगा आशीर्वाद

अजय अनेजा/ संजय जोशी
लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कॉंग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में लालकुआं पहुँचे काँग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने विधि की पूरी टीम के साथ मिलकर पूरे नगर में व्यापक प्रचार अभियान चलाया ।
इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और क्षेत्रवासियो से हरीश रावत को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ।
इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिये हरीश रावत का जीतना बहुत जरूरी है साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, पलायन जैसी समस्याओं के निराकरण लिये काँग्रेस की सरकार बनानी है। लालकुआं से हरीश रावत के विधायक बनने से स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित होंगे साथ ही विकास कार्य तेज गति से किये जायेंगे । टीम में मुख्य रूप से अधिवक्ता मन्नू तुलेरा, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बिष्ट, अधिवक्ता मनोज जोशी, राजू जोशी, गोपाल बत्रा, दीपक बत्रा, मीना रावत आदि लोग मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.