(उत्तराखंड) हरिद्वार में ट्रक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत से स्कूटी चालक की कुचलकर मौत, पढ़े पूरी खबर
हरिद्वार-कनखल में फ्लाईओवर पर गलत दिशा में गुज़र रहे स्कूटी सवार दो युवकों की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। नीचे गिरने पर एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गलत दिशा में होने के चलते हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात हरिद्वार से स्कूटी सवार दो युवक कनखल की तरफ आ रहे थे। गलत दिशा में होने के चलते देहरादून की ओर से जा एक ट्रक ने साइड मार दी। जिससे युवक गिर गए और ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।
घायल युवक को अस्पताल भिजवाया
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों युवकों के नाम और पते के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
स्रोत इंटरनेट मीडिया

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.