बड़े हमले की तैयारी में रूस, कीव की ओर बढ़ रहा सैनिकों का 64 किलोमीटर लंबा काफिला, सेटेलाइट तस्वीर में खुलासा
बड़े हमले की तैयारी में रूस, कीव कीओर बढ़ रहा सैनिकों का 64 किलोमीटर लंबा काफिला, सेटेलाइट तस्वीर में खुलासा

यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रही रूस की सेना का काफिला और लंबा हो गया है ।कीव के उत्तर में रूस की सेना का करीब 64 किलोमीटर लंबा काफिला मौजूद है । सैटेलाइट तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है।

यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रही है। रूसी सेना जल्द ही राजधानी कीव पर अपना कब्जा करना चाहती है। यही वजह है कि रूसी सेना का काफिला अब और विशाल होता जा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में पता चला है कि रूस की बड़ी सेना कीव की ओर लगातार बढ़ रही है। इन तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि रूसी सेना का काफिला अब 64 किमी लंबा हो गया है। रूस की सेना का विशाल काफिला कीव के उत्तर में मौजूद है।
मैक्सार टेक्नोलाजी की तरफ से कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। तस्वीरों के जरिए पता चला है कि रूसी सेना के 64 किमी लंबे काफिले में बख्तरबंद वाहन, टैंक, तोपखाने और सपोर्ट वाहन शामिल हैं। बता दें कि रूसी सेना का काफिला पहले 25 किमी था, जो अब बढ़कर 64 किमी तक हो गया है। इसके साथ ही दक्षिणी बेलारूस में सैनिकों और हेलीकाप्टरों की भी तैनाती की गई हैं।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.