खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत , विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

यूक्रेन में बमबारी का आज छठा दिन है जिसमे आज खारकीव में हुई बमबारी से भारत के एक छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि की।
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।
बागची ने बताया कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित पैसेज की फिर मांग कर रहे हैं. जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.