दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, इस हालत में पड़े मिले शव
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/11/SUCIED-3.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
जालंधर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार थाना मकसूदां के अंतर्गत आते न्यू हरगोविंद नगर में एक दंपति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हरिंदर और पूजा पत्नी हरिंदर निवासी न्यू हरगोविंद नगर के रूप में हुई है।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
जानकारी देते एस.एच.ओ. मकसूदां ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार ने जानकारी देते बताया कि जब उसने रोशनदान की जाली तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। कमरे के अंदर हरिंदर की लाश लटक रही थी और बेड पर पूजा की लाश पड़ी थी। सूत्र बताते हैं कि दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें