संदिग्धक परिस्थितियों में महिला ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर दी जान “जांच में जुटी पुलिस।
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा जयपुर बीसा के गाँव गंगारामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की वजह पति पत्नी का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके बुलाया जिसके बाद टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किये गये साथ ही आसपास के लोगों से भी पुछताछ की गई।इधर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद का कहना है कि शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया है। महिला द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, फिलहाल इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है तथा उसके पति से पुछताछ कर रही हैं साथ ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक द्वारा जांच की जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें