पत्रकार समेत 5 और गिरफ्तार। नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन मामला👇
यूपी में मुरादाबाद के मुगलपुरा में पुलिस ने पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर प्रोटेस्ट और नारेबाजी करने वाले 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में लोकल न्यूजपेपर का एक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस अब तक 40 लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पत्रकार फैजान, 20 वर्षीय सरफराज, 22 वर्षीय जुहेद, 22 वर्षीय तौसीफ और 46 साल के लईक उर्फ कल्लू का पहले मेडिकल करवाया गया. फिर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया.
मुगलपुरा पुलिस इस मामले में अबतक 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. रविवार को पुलिस ने दस लोगों को मेडिकल के बाद जेल भेजा था, इससे पहले 25 लोगों को हिरासत में लेने के बाद सभी पर गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जेल भेजे गए इन युवकों का मेडिकल कराते समय भी जिला अस्पताल में भारी पुलिस मौजूद रही और मेडिकल के दौरान किसी को भी इमरजेंसी वार्ड में नहीं जाने दिया गया.
थाना मुगलपुरा के CO महेश चंद गौतम का कॉल पर कहना है कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लोकल न्यूजपेपर का पत्रकार भी शामिल है. अब तक 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. आगे की जांच जारी है.

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.